ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः विधायक हरीश धामी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक! पुलिस को बिना कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई न करने के निर्देश

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-23 11:47:46
Prefer us on
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधायक हरीश धामी से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस को बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः विधायक हरीश धामी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक! पुलिस को बिना कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई न करने के निर्देश

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः विधायक हरीश धामी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक! पुलिस को बिना कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई न करने के निर्देश (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधायक हरीश धामी और एक अन्य याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस को कोई भी दंडात्मक कार्रवाई (नो कोर्सिव एक्शन) न करने के दिए निर्देश।

  • न्यायालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35 के तहत नोटिस जारी किए बिना गिरफ्तारी की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा सकती।

  • सीएम के कार्यक्रम के बाद कथित तोड़फोड़ व नारेबाजी के मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर, चार आरोपितों की बिना नोटिस गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे थे विधायक।

  • नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधायक हरीश धामी से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस को बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता के अनुसार, न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35 के तहत निर्धारित नोटिस की प्रक्रिया का पालन किए बिना गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि मामले में सात-आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें विधायक हरीश धामी को भी नामजद किया गया था। आरोप है कि पुलिस ने चार लोगों को बिना नोटिस दिए गिरफ्तार कर लिया। इनकी जमानत याचिकाएं अभी लंबित हैं। इसके बाद विधायक और एक अन्य व्यक्ति की ओर से हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा कि धारा 35 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिए बिना संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की जा सकती। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने (नो कोर्सिव एक्शन) का आदेश पारित किया। अधिवक्ता ने अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि सात वर्ष तक की सजा वाले अपराधों में गिरफ्तारी स्वतः नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में पुलिस को गिरफ्तारी की आवश्यकता के कारण दर्ज करने और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एफआईआर में याचिकाकर्ता पर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। आरोप उनके सहयोगियों पर हैं, जिनके बारे में एफआईआर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जाने के बाद उन्होंने कथित तौर पर तोड़फोड़ की और नारेबाजी की।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)