ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा', बीएमसी मुख्यालय और दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-26 12:04:41
Prefer us on
26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के मौके पर गुरुवार को एक बार फिर मायानगरी को दहलाने की सनसनीखेज धमकी मिली है। एक अज्ञात धमकी भरे ईमेल के जरिए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा', बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय स्थित मेयर कार्यालय और मुंबई के ...
26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा', बीएमसी मुख्यालय और दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी

26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा', बीएमसी मुख्यालय और दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • मेयर और बीएमसी कमिश्नर को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में मेट्रो नेटवर्क को भी उड़ाने का जिक्र

  • खालिस्तानी संगठनों का हवाला देकर कहा- दिलजीत का शो हुआ तो 30 दिनों तक करेंगे ग्रेनेड हमले

  • सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, दो दिन पहले दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को भी मिली थी आईईडी धमाके की धमकी

  • नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के मौके पर गुरुवार को एक बार फिर मायानगरी को दहलाने की सनसनीखेज धमकी मिली है। एक अज्ञात धमकी भरे ईमेल के जरिए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा', बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय स्थित मेयर कार्यालय और मुंबई के मेट्रो रेल नेटवर्क को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इस ईमेल में शुक्रवार, 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित होने वाले मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को भी सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े को संबोधित करते हुए भेजे गए इस ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। मेल भेजने वाले ने खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला देते हुए 'बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)' और 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का नाम लिया है। ईमेल में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि यदि शुक्रवार को मुंबई में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया, तो पूरे शहर में अगले 30 दिनों तक लगातार ग्रेनेड हमले किए जाएंगे।

    गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर यह पहली धमकी नहीं है। महज दो दिन पहले ही 29 नवंबर को बेंगलुरु के मदावारा स्थित नाइस (NICE) ग्राउंड्स में होने वाले उनके कॉन्सर्ट के दौरान आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से धमाका करने की धमकी भरा ईमेल सामने आया था। लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद मुंबई और बेंगलुरु दोनों शहरों की पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मुंबई में प्रतिष्ठित स्थानों को इस तरह की धमकी मिलने का यह सिलसिला नया नहीं है। इसी महीने बीते 12 नवंबर को भी एक धमकी भरे ईमेल के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। उस ईमेल में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, महालक्ष्मी स्टेडियम, मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। फिलहाल, मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुट गई हैं, वहीं प्रमुख स्थलों और कॉन्सर्ट स्थल की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)