ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान पत्रकारों से कथित मारपीट, प्रेस की स्वतंत्रता और पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित!

🕒 Last Updated:2026-11-26 17:43:43
Prefer us on
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे सात पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और पुलिस दुर्व्यवहार के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त। पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित। प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और पुलिस कार्रवाई की होगी जांच।
दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान पत्रकारों से कथित मारपीट, प्रेस की स्वतंत्रता और पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित!

दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान पत्रकारों से कथित मारपीट, प्रेस की स्वतंत्रता और पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित! (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
दिल्ली में 10 और 11 अक्टूबर को प्रदर्शन की कवरेज के दौरान कथित पुलिस ज्यादती का मामला।
सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की।
पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे समिति की अध्यक्षता।
सात पत्रकारों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और जबरन हटाने के आरोप।
पत्रकारों के संवैधानिक और पेशेवर अधिकारों की भी होगी पड़ताल।

 

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे सात पत्रकारों के साथ कथित मारपीट, दुर्व्यवहार और पुलिस हिरासत में लेने के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष न्यायालय ने आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पत्रकारों के साथ हुई कथित ज्यादती से जुड़े सभी साक्ष्य समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। समिति यह जांच करेगी कि प्रदर्शन स्थल पर पत्रकारों की मौजूदगी थी या नहीं, उनके साथ पुलिस ने बल प्रयोग किया था या नहीं और यदि ऐसा हुआ तो क्या उसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा किया गया था।

यह मामला 10 और 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा है। ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए थे। प्रदर्शन की कवरेज के दौरान सात पत्रकारों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने स्पष्ट किया कि समिति तथ्यों के आधार पर यह पता लगाएगी कि संबंधित पत्रकार वास्तव में प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे या नहीं। यदि उनकी मौजूदगी साबित होती है तो यह भी जांच होगी कि उनके खिलाफ किया गया बल प्रयोग परिस्थितियों के अनुरूप था या सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी सीमा से अधिक था।

पत्रकारों की ओर से पेश वकील पी.वी. दिनेश ने दलील दी कि संबंधित सातों मीडियाकर्मी स्थापित न्यूज चैनलों और अखबारों के लिए काम करते हैं। वे सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पत्रकार अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन कर रहे हों और उनके पास प्रेस पहचान-पत्र भी हों, तो पुलिस उन्हें हिरासत में कैसे ले सकती है?

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और पेशेवर स्वतंत्रता से जुड़े पहलुओं पर भी विचार करने के संकेत दिए हैं। इसमें देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता और अपने पेशे का पालन करने का अधिकार शामिल है। पीठ यह भी देखेगी कि किसी पत्रकार को रिपोर्टिंग स्थल से जबरन हटाना किन परिस्थितियों में हिरासत माना जा सकता है और ऐसी कार्रवाई के कानूनी परिणाम क्या होंगे।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को जबरन घटनास्थल से हटाया गया, उन्हें वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड करने से रोका गया तथा प्रेस पहचान-पत्र दिखाने के बावजूद उनके साथ शारीरिक बल का इस्तेमाल किया गया। आरोपों में एक फोटोग्राफर का कैमरा छीनने की कोशिश और लाइव रिपोर्टिंग कर रही एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट का मामला भी शामिल है।

याचिका में सात पत्रकारों के नाम शामिल हैं। इनमें 24 न्यूज के सुहैल मुहम्मद और वीएस राहुल, एशियानेट न्यूज के सजिन, रिपोर्टर टीवी की रोशनी राजन और फरसाना, मातृभूमि के विष्णुप्रसाद तथा मनोरमा न्यूज के मिजी पी. जोस शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रील बनाने वाले लोग विरोध प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पेशेवर पत्रकारों के समान सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते। पुलिस ने कहा था कि कंटेंट क्रिएटर्स व्यावसायिक लाभ के लिए रील बनाने में कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि पत्रकारों का काम अलग है। अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति इन आरोपों और पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।

 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)