रुद्रपुर। रेशमबाड़ी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी और हत्या की वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार, 27 नवंबर को शाम करीब 4ः50 बजे किच्छा रोड स्थित बागवाड़ा मंडी के सामने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर-12 रेशमबाड़ी निवासी 18 वर्षीय सुभाष पुत्र रघुवीर सिंह और वार्ड नंबर-13 दूधियानगर निवासी 19 वर्षीय विनोद कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस जांच में इस खूनी संघर्ष के पीछे का मुख्य कारण भी सामने आ गया है। घटना के विवरण के अनुसार, 26 नवंबर की रात रेशमबाड़ी मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल की चाबी निकालने को लेकर अनुज और विनोद कश्यप के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में विनोद कश्यप अपने साथियों के साथ रेशमबाड़ी स्थित राम अवतार के घर पहुंचा और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब लीलाधर, राहुल और परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लीलाधर को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल व अन्य घायलों का उपचार किया गया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और फील्ड यूनिट की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वादी जोहरी लाल की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। विवेचना और गवाहों के बयानों के आधार पर अब मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
रुद्रपुर ब्रेकिंगः रेशमबाड़ी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य विवाद की वजह भी आई सामने
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-27 13:05:22
रेशमबाड़ी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी और हत्या की वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रुद्रपुर ब्रेकिंगः रेशमबाड़ी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य विवाद की वजह भी आई सामने (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glanceकिच्छा रोड स्थित बागवाड़ा मंडी के सामने से पुलिस ने रेशमबाड़ी निवासी सुभाष और दूधियानगर निवासी विनोद कश्यप को दबोचा।
बाइक की चाबी निकालने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, बीच-बचाव करने आए लीलाधर की चाकू मारकर कर दी गई थी हत्या।
छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विवेचना में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी; फरार अभियुक्तों की तलाश तेज।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
