ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

पहलगाम आतंकी हमलाः तस्वीरें देख सहम उठा हर कोई! शादी का जश्न खत्म होने से पहले सज गई अर्थी, 2 महीने पहले हुई थी कानपुर के कारोबारी शुभम की शादी

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-04-23 12:15:00
Prefer us on
पहलगाम आतंकी हमले ने हर किसी को झंकझोर कर रख दिया है। इस हमले में बाद देशभर में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा है।
पहलगाम आतंकी हमलाः तस्वीरें देख सहम उठा हर कोई! शादी का जश्न खत्म होने से पहले सज गई अर्थी, 2 महीने पहले हुई थी कानपुर के कारोबारी शुभम की शादी

पहलगाम आतंकी हमलाः तस्वीरें देख सहम उठा हर कोई! शादी का जश्न खत्म होने से पहले सज गई अर्थी, 2 महीने पहले हुई थी कानपुर के कारोबारी शुभम की शादी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • पहलगाम आतंकी हमले ने हर किसी को झंकझोर कर रख दिया है।
  • इस हमले में बाद देशभर में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा है।
  • इस आतंकी हमले मंे 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
  • मृतकों में कानपुर के सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी का नाम भी शामिल है।

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले ने हर किसी को झंकझोर कर रख दिया है। इस हमले में बाद देशभर में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस आतंकी हमले मंे 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मृतकों में कानपुर के सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी का नाम भी शामिल है। उनकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी और वह पत्नी के साथ घूमने पहलगाम गए थे। परिजनों के मुताबिक इस दौरान आतंकियों ने उन्हें पकड़ लिया। नाम पूछने के बाद आतंकियों ने पत्नी के सामने ही उन्हें गोली मार दी। वह कानपुर के श्यामनगर में रहते थे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बात की है। सीएम योगी ने कहा कि जल्द से जल्द शुभम की बॉडी को कानपुर लाने का प्रयास होगा। साथ ही परिजनों की हर सम्भव मदद की जाएगी। श्याम नगर निवासी शुभम के चाचा के बेटे सौरभ द्विवेदी ने बताया कि घर पर दोपहर में यह सूचना आई कि कश्मीर में जो आतंकी हमला हुआ है उसमें ताऊ जी के बेटे शुभम को आतंकियों ने गोली मार दी। पहले शुभम से आतंकियों ने नाम पूछा और उसके बाद सिर पर ही गोली मार दी। शुभम अपनी पत्नी सान्या व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 17 अप्रैल को कानपुर से गए थे और 23 अप्रैल को उन्हें वापस लौटना था।

उन्होंने कहा कि किसी ने भी यह नहीं सोचा था, अब शुभम कभी नहीं आएंगे। बताया कि दोपहर में परिवार के सदस्य एक जगह बैठे हुए थे तभी अचानक सान्या भाभी का फोन आया और उन्होंने बताया कि कश्मीर में जो आतंकी हमला हुआ है उसमें शुभम को भी गोली लग गई है। यह जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। हालांकि बहुत अधिक बात नहीं हुई और सुनने में आया, जब आतंकियों ने हमला किया तो उस समय भगदड़ मच गई ऐसे में परिवार के सभी सदस्य इधर-उधर हो गए थे। शुभम के गोली लगने की जानकारी मिल गई है और उनकी मौत भी हो गई है।

सौरभ द्विवेदी ने बताया 12 फरवरी को ही शुभम की शादी हुई थी। इसके बाद शुभम का परिवार के अन्य सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग सोनमर्ग समेत अन्य स्थानों पर घूमने का प्लान बनाया था। मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य पहलगाम घूम रहे थे। शुभम पत्नी के साथ थोड़ा ऊंचाई पर पहुंच गए और वहां पर अचानक ही आतंकियों ने हमला कर दियाण् 31 साल के हमारे भाई शुभम की मौत हो गयी। अभी तक वहां की सरकार या प्रशासनिक अफसरों ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है इसलिए बहुत अधिक कुछ बता पाना भी मुश्किल होगा। सौरभ ने कहा शुभम की मौत की जानकारी के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
Good Morning India: बिहार के भोजपुर में डबल मर्डर, शादी समारोह में घुसे हथियारबंद बदमाशाें ने मचाया तांडव! मेरठ में हिंदू लड़की को बंधक बनाने पर बड़ा बवाल, आरोपी सलमान फरार! उत्तरकाशी के पवाणी गांव में बड़ा अग्निकाण्ड, एक साथ जले 30 मकान

🕒 2026-11-25 03:35:19पढ़ें →
Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

🕒 2026-11-24 03:25:09पढ़ें →
Good Morning India: मुंबई हमले की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी! रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड, 18वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश! अभी और गिरेगा सोने-चांदी का भाव! उर्मिला सनावर बोलीं- अब मैं चंडी बन गई हूं, राक्षसों का अंत तय

🕒 2026-11-23 03:33:19पढ़ें →
Good Morning India: खाटू श्याम से लौट रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, नौ की मौत! गुजरात में भीषण रोड एक्सीडेंट, उत्तराखण्ड निवासी आर्मी जवान के परिवार के सात लोगों ने गंवाई जान! 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

🕒 2026-11-22 03:27:22पढ़ें →
Good Morning India: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, अचानक चली गोली से घायल जवान भी पेंशन के हकदार! इसी हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के PM बालेंद्र शाह! हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार

🕒 2026-11-21 03:26:38पढ़ें →