ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

बोतलबंद पानी के बाजार में नई जंग:एक ओर बिसलेरी पर कार्रवाई,दूसरी ओर अंबानी के रिलायंस के नए वाटर ब्रांड के लॉन्च और गोल्ड स्पॉट की वापसी की तैयारी!

🕒 Last Updated:2026-11-25 10:07:55
Prefer us on
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ गोवा प्लांट के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर नमूने को असुरक्षित पाए जाने के बाद अभियोजन की मंजूरी दी। जानिए ब्रोमेट और PAHs जांच का पूरा मामला, रिलायंस के Campa Sure Water की एंट्री, गोल्ड स्पॉट की संभावित वापसी और बोतलबंद पानी का इतिहास।
बोतलबंद पानी के बाजार में नई जंग:एक ओर बिसलेरी पर कार्रवाई,दूसरी ओर अंबानी के रिलायंस के नए वाटर ब्रांड के लॉन्च और गोल्ड स्पॉट की वापसी की तैयारी!

बोतलबंद पानी के बाजार में नई जंग:एक ओर बिसलेरी पर कार्रवाई,दूसरी ओर अंबानी के रिलायंस के नए वाटर ब्रांड के लॉन्च और गोल्ड स्पॉट की वापसी की तैयारी! (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
30 सितंबर 2025 को बिसलेरी के गोवा प्लांट से छह नमूने लिए गए थे।
पांच नमूने शुरुआती जांच में निर्धारित मानकों पर खरे उतरे।
एक नमूने में 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर ब्रोमेट पाया गया, जबकि सीमा 10 माइक्रोग्राम है।
रेफरल लैब की जांच में PAHs की मौजूदगी भी सामने आई।
22 नवंबर 2026 को FSSAI ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी।
रिलायंस का Campa Sure Water और गोल्ड स्पॉट की संभावित वापसी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकती है।

दिल्ली.

देश में बोतलबंद पेयजल के बाजार में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। एक तरफ देश के प्रतिष्ठित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है, तो दूसरी तरफ मुकेश अंबानी की रिलायंस अपने नए पेयजल ब्रांड Campa Sure Water को बाजार में उतारने की तैयारी में है। इसी बीच कोका-कोला के पुराने और लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड गोल्ड स्पॉट की संभावित वापसी की खबरों ने भी बाजार में प्रतिस्पर्धा को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

बिसलेरी के खिलाफ कार्रवाई की वजह गोवा स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के एक नमूने में निर्धारित मानकों से अधिक रासायनिक तत्वों का पाया जाना है।

दरअसल, 30 सितंबर 2025 को FSSAI की ओर से बिसलेरी के गोवा प्लांट से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के छह नमूने लिए गए थे। शुरुआती जांच में पांच नमूने निर्धारित मानकों पर खरे उतरे, जबकि एक नमूने में प्रति लीटर 12 माइक्रोग्राम ब्रोमेट पाया गया। इसकी निर्धारित अधिकतम सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। ब्रोमेट एक ऐसा रासायनिक यौगिक है, जो पानी के शुद्धिकरण की प्रक्रिया में ओजोन के इस्तेमाल के दौरान कुछ परिस्थितियों में बन सकता है। निर्धारित सीमा से अधिक इसकी मौजूदगी को खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जाता है।

 

1002645735.jpg

कंपनी ने शुरुआती जांच के निष्कर्षों को चुनौती देते हुए 22 नवंबर 2025 को अपील की। इसके बाद संबंधित नमूने को रेफरल फूड लैबोरेट्री में जांच के लिए भेजा गया। कंपनी के अनुसार, रेफरल लैब की जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई, लेकिन जांच के दौरान पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इसी आधार पर नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया।

इसके बाद बिसलेरी ने FSSAI से मान्यता प्राप्त एक अन्य प्रयोगशाला में स्वतंत्र जांच कराई। कंपनी का दावा है कि इस जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई थी। इस रिपोर्ट को कंपनी ने 2 फरवरी 2026 को FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराया।

हालांकि, कंपनी की ओर से PAHs को लेकर स्वतंत्र जांच के नतीजों का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा कि कंपनी की जांच ने रेफरल लैब के सभी निष्कर्षों को गलत साबित कर दिया है।
22 नवंबर 2026 को FSSAI की ओर से बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दिए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

 

1002645726.jpg

 

रिलायंस के नए वाटर ब्रांड की एंट्री से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा?

बिसलेरी पर कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने पेय पदार्थों के कारोबार का विस्तार कर रही है। कंपनी ने Campa Sure Water नाम से नया पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बाजार में उतारने की घोषणा की है। ऐसे में अचानक बिसलेरी पर आरोप लगाकर कार्रवाई की बात से लोगों में ये शंका होने लगी है कि अंबानी के वाटर ब्रांड को मार्केट में लाने के लिए बिसलेरी को मार्केट से बाहर करने की कोई साजिश तो नहीं रची जा रही है क्योंकि बिसलेरी जैसे स्थापित ब्रांडों के आगे दूसरे ब्रांड को तुरंत बाजार मिलना मुश्किल होगा। हालांकि बिसलेरी के खिलाफ FSSAI की कार्रवाई और रिलायंस के नए ब्रांड की लॉन्चिंग के बीच किसी तरह के सीधे संबंध का फिलहाल कोई प्रमाण सामने नहीं आया है। 

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक महत्वपूर्ण सवाल जरूर खड़ा किया है कि क्या खाद्य सुरक्षा के मानक सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू हो रहे हैं? क्या बाजार में बिकने वाले अन्य पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांडों की भी इसी स्तर पर नियमित और पारदर्शी जांच हो रही है? उपभोक्ताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि उन्हें मिलने वाला पानी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरे, चाहे ब्रांड कोई भी हो।

75 साल पुराने गोल्ड स्पॉट की वापसी की चर्चा

पेय पदार्थों के बाजार में एक और दिलचस्प घटनाक्रम गोल्ड स्पॉट को लेकर है। करीब 75 साल पुराने इस लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड को कोका-कोला एक बार फिर भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है।
गोल्ड स्पॉट की शुरुआत वर्ष 1951 में पारले समूह के रमेश चौहान ने की थी। संतरे के स्वाद वाला यह पेय अपने समय में बेहद लोकप्रिय हुआ था। वर्ष 1993 में कोका-कोला ने पारले के कई लोकप्रिय पेय ब्रांडों का अधिग्रहण किया था, जिनमें गोल्ड स्पॉट भी शामिल था।हालांकि, बाद में कोका-कोला ने बाजार में अपनी दूसरी उत्पाद श्रृंखलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए गोल्ड स्पॉट को बाजार से हटा दिया था। अब करीब 26 साल से अधिक समय बाद इसकी संभावित वापसी की चर्चाएं हैं।अगर कंपनी इसे दोबारा बाजार में उतारती है, तो इसका सीधा मुकाबला रिलायंस के कैंपा-कोला जैसे ब्रांडों से हो सकता है। ऐसे में भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है।

बता दें कि बोतलबंद पानी का कारोबार आज भले ही हजारों करोड़ रुपये का उद्योग बन चुका हो, लेकिन इसकी शुरुआत कई सदियों पहले यूरोप में हुई थी। इतिहास के अनुसार, प्राकृतिक झरनों के पानी को बोतलों में भरकर बेचने की परंपरा यूरोप में 16वीं सदी से विकसित होने लगी थी। इंग्लैंड के मैलवर्न हिल्स स्थित होली वेल में लगभग 1622 से पानी की बॉटलिंग किए जाने के प्रमाण मिलते हैं। मैलवर्न स्पा से जुड़े ऐतिहासिक विवरणों में इसे देश की सबसे पुरानी दर्ज बॉटलिंग साइटों में शामिल किया जाता है। इसके बाद 1783 में जोहान जैकब श्वेप ने जिनेवा में श्वेप्स की स्थापना की। उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड युक्त कार्बोनेटेड पानी का उत्पादन और बिक्री शुरू की। यह आधुनिक कार्बोनेटेड पेय उद्योग के शुरुआती व्यावसायिक प्रयासों में से एक था।

वर्ष 1836 में श्वेप्स को ब्रिटेन के किंग विलियम चतुर्थ से रॉयल वारंट मिला। इसके बाद 1850 में कंपनी ने मैलवर्न के होली वेल में बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया। वर्ष 1851 में लंदन की ग्रेट एग्जीबिशन में मैलवर्न सोडा भी प्रस्तुत किया गया।

इस तरह बोतलबंद पानी का इतिहास किसी एक कंपनी से शुरू नहीं होता, बल्कि प्राकृतिक झरनों के पानी को संरक्षित कर व्यावसायिक रूप से बेचने की सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा है।

आज यही कारोबार वैश्विक स्तर पर एक बड़े उद्योग का रूप ले चुका है। भारत में भी बिसलेरी जैसे पुराने ब्रांडों के साथ रिलायंस और अन्य कंपनियां इस बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा चाहे जितनी बढ़े, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और पानी की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)