रुद्रपुर। शहर की इंदिरा कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने हत्या के इरादे से घर में सो रहे अपने ही बड़े बेटे के सिर पर लोहे की सब्बल से कई जानलेवा प्रहार कर दिए। इस बर्बर हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया है और अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पिता घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही नकदी और लाखों के जेवरात समेटकर फरार हो गया। इंदिरा कॉलोनी निवासी विक्की ने बताया कि बीती 22 नवंबर की शाम करीब छह बजे उसका बड़ा भाई अनिल कुमार घर के भीतर सो रहा था। इसी दौरान किसी बात से नाराज उनके पिता सुरेश कुमार वहां पहुंचे और लोहे की भारी सब्बल से अनिल के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में अनिल लहूलुहान होकर अचेत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी बेहद नाजुक स्थिति को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट किया है। विक्की के अनुसार, सिर में गहरी चोट लगने के कारण अनिल कोमा में है और वह न तो कुछ बोल पा रहा है और न ही सुन पा रहा है। आरोप है कि बेटे को मरणासन्न हालत में छोड़ने के बाद सुरेश कुमार ने घर के सामान में जमकर तोड़फोड़ की और रसोई गैस सिलेंडर में आग लगाकर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया। जाते-जाते आरोपित घर में रखे करीब 50 से 60 हजार रुपये की नकदी, दो तोला सोना और 100 ग्राम चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गया। घटना के बाद से ही उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इस मामले में सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपित पिता सुरेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
रिश्तों का कत्लः कलयुगी पिता ने सोते हुए बेटे पर सब्बल से किए ताबड़तोड़ वार! युवक आईसीयू में भर्ती, आरोपी नकदी-जेवरात लेकर फरार
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-26 06:14:44
शहर की इंदिरा कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने हत्या के इरादे से घर में सो रहे अपने ही बड़े बेटे के सिर पर लोहे की सब्बल से कई जानलेवा प्रहार कर दिए।

रिश्तों का कत्लः कलयुगी पिता ने सोते हुए बेटे पर सब्बल से किए ताबड़तोड़ वार! युवक आईसीयू में भर्ती, आरोपी नकदी-जेवरात लेकर फरार (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- शहर की इंदिरा कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है।
- यहां एक पिता ने हत्या के इरादे से घर में सो रहे अपने ही बड़े बेटे के सिर पर लोहे की सब्बल से कई जानलेवा प्रहार कर दिए।
- इस बर्बर हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया है और अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
