भारत पाकिस्तान और बॉर्डर: ये बॉर्डर कौन है? नींबू कौन है? नींबू और बॉर्डर माँ बेटे कैसे हुए? बड़ी दिलचस्प कहानी है ज़रूर पड़े,

India Pakistan and Border: Who is this border? Who is Nimboo? How did Nimboo and Border become mom and son? It's a very interesting story.

भारत पाकिस्तान की सीमा पर नींबू नाम की एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और नाम रखा बॉर्डर !  जी हां! ये महिला 99 पाकिस्तान नागरिकों के दल में अटारी बॉर्डर के बाहर रैन बसेरा में बैठे थे। ये महिला हिन्दू पाकिस्तानी है जो भारत मे लॉक डाउन लगने से पहले अपने रिश्तेदारों सेमिलने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए भारत आये थे। 


पाकिस्तान लौटने के इंतज़ार में ये दल अटारी बॉर्डर के बाहर बने रैन बसेरा में रुका हुआ था। इसी बीच पाकिस्तानी हिन्दू महिला को दर्द शुरू हो गए महिला को वहीं मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई गई। महिला का नाम नींबू बाई बताया जा रहा है। दो दिसम्बर को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी,आसपास के लोगो ने महिला के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई,और हर ज़रूरी समान जो बच्चे की डिलीवरी के लिए चाहिए होता है वो भी उपलब्ध करवाया। और फिर बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के दस्तावेज पूरे नही होने के चलते अब महिला वापस नही जा पा रही थी। महिला पाकिस्तान के जिला रहमिया के गांव राजनपुरा की थी,बच्चे के पिता बालम राम ने मीडिया को बताया कि इमिग्रेशन विभाग के अनुसार बच्चे के कागज पूरे नही है। जिसके चलते उन्हें रैन बसेरे में ही रुकना पड़ा। बच्चे का जन्म अटारी बॉर्डर पर हुआ इसीलिए माँ बाप ने बच्चे का नाम भी बॉर्डर ही रख दिया। फ़िलहाल बच्चे के कागज बनाये जा रहे है और बच्चे को बड़ा होने पर इन हालातों की जानकारी भी दी जायेगी ताकि बच्चा अपने नाम का असली अर्थ जान सके।