ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

चाय की चुस्की और 'डेनिस' की चुटकी: हरीश रावत ने पहाड़ी 'गेठी' का आनंद लेते हुए वीडियो जारी कर भाजपा पर कसा सियासी तंज

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-24 12:10:15
Prefer us on
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
चाय की चुस्की और 'डेनिस' की चुटकी: हरीश रावत ने पहाड़ी 'गेठी' का आनंद लेते हुए वीडियो जारी कर भाजपा पर कसा सियासी तंज

चाय की चुस्की और 'डेनिस' की चुटकी: हरीश रावत ने पहाड़ी 'गेठी' का आनंद लेते हुए वीडियो जारी कर भाजपा पर कसा सियासी तंज (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
  • एक ओर जहां वे लगातार बैठकों और रैलियों के जरिए सत्ताधारी भाजपा पर तीखे हमले बोल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अपने अनूठे अंदाज से सियासी पारा भी चढ़ा रहे हैं।
  • इसी कड़ी में मंगलवार को हरीश रावत ने अपने पैतृक गांव मोहनरी में आराम फरमाते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने 'डेनिस' का जिक्र कर भाजपा पर जोरदार तंज कसा है।

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां वे लगातार बैठकों और रैलियों के जरिए सत्ताधारी भाजपा पर तीखे हमले बोल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अपने अनूठे अंदाज से सियासी पारा भी चढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को हरीश रावत ने अपने पैतृक गांव मोहनरी में आराम फरमाते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने 'डेनिस' का जिक्र कर भाजपा पर जोरदार तंज कसा है। दरअसल, हरीश रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश में 'डेनिस' नाम का एक शराब ब्रांड बाजार में उतारा गया था, जिसे लेकर भाजपा अक्सर उन पर हमलावर रहती है। हालांकि, रावत का पलटवार रहता है कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी यह ब्रांड बाजार और पूर्व सैनिकों की कैंटीन में धड़ल्ले से बिक रहा है। वे कई बार तंज कस चुके हैं कि कांग्रेस शासन में जो डेनिस भाजपा को 'जहर' लगती थी, वही आज उनके राज में 'अमृत' बन गई है। मंगलवार को फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में रावत ने लिखा कि आज उन्होंने 'डेनिस' के साथ अपनी प्यारी पहाड़ी 'गेठी' का आनंद लिया। वीडियो में जाड़ों की गुनगुनी धूप और हिमालय की वादियों का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं को संबोधित कर चुटकी ली। हाथ में चाय का गिलास दिखाते हुए हरीश रावत ने कहा, "भाजपा के दोस्तों! यह देखो, मेरे हाथ में डेनिस का गिलास है और मैं गेठी के साथ डेनिस (चाय) का आनंद ले रहा हूं। आप भी इसी तरह गुनगुनी धूप में डेनिस नहीं तो हिलटॉप, माल्टा, काफल जो भी नए ब्रांड आपने बना दिए हैं, उनका आनंद जरूर लीजिए।" सोशल मीडिया पर उनका यह सियासी व्यंग्य तेजी से वायरल हो रहा है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)