चुनाव:कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र,प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा? इशारों में कही प्रियंका ने कही ये बात!

Election: Congress releases manifesto, will Priyanka Gandhi be the face of CM from Congress? Priyanka said this in gestures!

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है,दस फरवरी को पहले चरण के चुनाव होंगे इससे पहले उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने युवा घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस घोषणा पत्र को जारी किया। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके ये घोषणा पत्र बनाया गया है। हम एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं। घोषणा पत्र में क्या लिखा है इस बारे में बताने से पहले ये बता दें कि प्रियंका गांधी से जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा कि क्या आपको कोई दूसरा चेहरा दिखाई देता है। यानी इशारों इशारों में प्रियंका गांधी ने खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार बता दिया।

चुनाव के बाद क्या किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देंगी? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिती आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो। वादे कैसे पूरे होंगे इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 लाख नौकरियों में से 12 लाख नौकरियां ऐसी हैं जिनके सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसका बजट भी सरकार के पास है। आठ लाख अन्य नौकरियों को स्वरोजगार के जरिए अवसर पैदा करेंगे, इनमें से आठ लाख महिलाओं के लिए
घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने इसमें शामिल अहम बिंदुओं के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा, इस घोषणा पत्र में  20 लाख सरकारी भर्तियों का वादा किया गया है। इनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे। 
प्रथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्च शिक्षा में आठ हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इन्हें भरा जाएगा।
डॉक्टरों के छह हजार, पुलिस विभाग के एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा।
20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 हजार आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति होगी।
संस्कृत विद्यालयों में दो हजार, फिजिकल एजुकेशन  और उर्दू शिक्षकों की भी भर्ती होगी।
भर्ती प्रक्रिया के फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा देने जाने के लिए बस और ट्रेन का किराया नहीं लगेगा।
एक जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति तक की तारीख पहले से दी जाएगी।