Covid news| गृह मंत्रालय ने कोविड प्रोटोकॉल पर जारी किया नया आदेश
प्रदेश और देश में पिछले कुछ महीनों से कोविड के एक्टिव और दैनिक मामलो में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
कोरोनावायरस के गिरते मामलों को देखते हुए आज गृह मंत्रालय ने अपने नवीनतम आदेश में सूचना दी है कि दिनांक 16 फरवरी 2022 में प्राविधानित आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अधीन प्रतिबन्धों को एतद्द्द्वारा समाप्त किया जाता है।
हालांकि सरकार ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभी भी COVID Appropriate Behaviour का पालन किया जाएगा।
सचिव राजेश भूषण बताते हैं कि,"पूरे देश में कोविड-19 मामलों की संख्या में निरंतर और महत्वपूर्ण गिरावट देश पिछले 2 महीनों से देखा जा रहा है। समय-समय पर यह मंत्रालय इससे निपटने के लिए अनुशंसित रणनीतियों के संबंध में राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को सलाह देना और उनका मार्गदर्शन परीक्षण, निगरानी, के माध्यम से कोविड -19 महामारी पर नजर बनाये हुए रखा है। पूरे देश में कोविड-19 मामलों में निरंतर और भारी गिरावट को ध्यान में रखते हुए देश, राज्य/संघ राज्य क्षेत्र फिर से खोलने के लिए विभिन्न उपाय कर रहे हैं।"
राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह देते हुए सचिव लिखते हैं,"राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी जाती है कि वे का कार्यान्वयन और निगरानी जारी रखें।कोविड -19 के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक उपाय और सुनिश्चित करने के लिए इस मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न परामर्शों का प्रभावी अनुपालन करते रहें।"
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश टीकाकरण अभियान पर कोई भी ढील ना दें।