ब्रेकिंग:पाकिस्तानी नाव अल हज घुसी भारतीय समुद्री सीमा में,9 लोग 280 करोड़ की हेरोइन के साथ किये गए गिरफ्तार

BREAKING: Pakistani boat Al Haj entered Indian waters, 9 people were arrested with heroin worth 280 crores

बीती रात पाकिस्तान की नाव अल हज भारतीय समुद्री सीमा में घुस गई। भारतीय तट रक्षक बल और गुजरात एटीएस को नाव पर गोलियां चलानी पड़ी। जिसके बाद पाकिस्तानी नाव अल हज से 9 लोग 280 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए। 


रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि पाकिस्तान की ये नाव एक मछली पकड़ने की नाव है जो तेज़ रफ़्तार से भारतीय समुद्री सीमा से भागने की कोशिश कर रही थी। ये घटना रविवार देर रात की है, भारतीय तट रक्षक बल की नौका ने पाकिस्तानी नाव का पीछा किया।  कई बार चेतावनी भी दी लेकिन जब पाकिस्तानी नाव अल हज नही रुकी तो भारतीय दल को गोलियां चलानी पड़ी। गोलियों से नौका दल का एक सदस्य घायल भी हो गया। जिसके बाद भारतीय दल ने पोत अंकित को पाकिस्तानी नाव को खींचकर लाने के लिए तत्काल भेजा।  इस दौरान पाकिस्तानी नाव में सवार लोगो ने हेरोइन को भारतीय क्षेत्र में फेंकने की कोशिश की तभी नाव सवार सभी 9 लोगो को पकड़ लिया गया।