ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही है। इधर उनकी मां हॉस्पिटल में एडमिट है उधर राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल आज 19 जनवरी को मुंबई की अंबोली पुलिस ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि उसने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।
राखी को आज दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की। राखी सावंत को पिछले साल शर्लिन चोपड़ा के उनके खिलाफ दायर एक प्राथमिकी के सिलसिले में गुरुवार (19 जनवरी) को गिरफ्तार किया गया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, 'अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।'