ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के SSP बदले!लिंक में देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट

🕒 Last Updated:2026-11-25 18:05:37
Prefer us on
उत्तराखंड में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल। शासन ने 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए। मंजूनाथ टी.सी. की जगह अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP, जबकि मणिकान्त मिश्र को ऊधमसिंहनगर की कमान सौंपी गई। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।
उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के SSP बदले!लिंक में देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के SSP बदले!लिंक में देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
उत्तराखंड शासन ने 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए।
नैनीताल के SSP मंजूनाथ टी.सी. को 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर भेजा गया।
अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
ऊधमसिंहनगर के SSP अजय गणपति कुम्भार का भी तबादला किया गया।
मणिकान्त मिश्र को ऊधमसिंहनगर का नया SSP नियुक्त किया गया।
टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव।
श्वेता चौबे को IRB द्वितीय और सरिता डोबाल को टिहरी का SSP बनाया गया।
सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।

 

देहरादून: उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने 25 नवंबर 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन के आदेश संख्या-1377 के तहत भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण / तैनाती आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को अविलंब कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

1002646787.jpg

 

1002646788.jpg

आदेश सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी हुआ है।

नैनीताल को नया SSP मिला, मंजूनाथ टी.सी. हटे

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नैनीताल जिले में हुआ है।

  • मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को हटाकर अब सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर बनाया गया है।
  • उनकी जगह अर्पण यदुवंशी, जो अभी सेनानायक एसडीआरएफ थे, अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल होंगे।

नैनीताल में पर्यटन सीजन और कानून व्यवस्था को देखते हुए यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है।

ऊधमसिंहनगर में भी नया कप्तान

  • अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को हटाकर अब सेनानायक, एसडीआरएफ बनाया गया है।
  • उनकी जगह मणिकान्त मिश्र, जो अभी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना थे, अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर होंगे।

अन्य बड़े तबादले - एक नजर में:

  • पंकज भट्ट - सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बैलपड़ाव
  • अमित श्रीवास्तव-I - पुलिस अधीक्षक CID सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना
  • श्वेता चौबे - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से सेनानायक, आईआरबी द्वितीय
  • अमित श्रीवास्तव-II - पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, चमोली
  • देवेन्द्र पींचा - सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी
  • विशाखा अशोक भदाणे - सेनानायक आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • सर्वेश पंवार - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय
  • जितेन्द्र मेहरा - पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • सरिता डोबाल - पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी
  • हरीश वर्मा - सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
  • सुरजीत पंवार - पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • शाहजहाँ जावेद खान - अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस
  • जगदीश चन्द्र - पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल से पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर प्रमाणक पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)