ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

बड़ी खबरः 4 हजार अग्निवीरों का डेटा चोरी कर डार्क वेब पर बेचने की थी तैयारी! 14 साल का किशोर गिरफ्तार, एआई के जरिए की थी सेंधमारी

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-21 08:21:13
Prefer us on
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा में सेंधमारी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक 14 वर्षीय किशोर को पकड़ा है।
बड़ी खबरः 4 हजार अग्निवीरों का डेटा चोरी कर डार्क वेब पर बेचने की थी तैयारी! 14 साल का किशोर गिरफ्तार, एआई के जरिए की थी सेंधमारी

बड़ी खबरः 4 हजार अग्निवीरों का डेटा चोरी कर डार्क वेब पर बेचने की थी तैयारी! 14 साल का किशोर गिरफ्तार, एआई के जरिए की थी सेंधमारी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी 14 वर्षीय किशोर ने एआई (AI) की मदद से पूर्व अग्निवीरों की वेबसाइट से 4,000 जवानों का डेटा चोरी किया।

  • आरोपी किशोर इस संवेदनशील डेटाबेस को डार्क वेब पर 500 अमेरिकी डॉलर में बेचने के लिए खरीदारों की तलाश कर रहा था।

  • दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने किशोर के उपकरणों से डेटा बरामद किया, जिसकी पुष्टि के लिए गृह मंत्रालय से आधिकारिक डेटा मांगा गया है।

  • नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा में सेंधमारी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक 14 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। नाबालिग पर आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से करीब 4 हजार अग्निवीरों का गोपनीय डेटा चोरी किया और उसे इंटरनेट की काली दुनिया यानी डार्क वेब पर बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह डेटा एक ऐसी वेबसाइट से चुराया गया था, जिसे पूर्व अग्निवीरों के पंजीकरण और अन्य सरकारी विभागों में उनके लिए रोजगार के अवसर तलाशने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। आरोपी किशोर ने आधुनिक एआई टूल्स का इस्तेमाल कर इस वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध लगाई और करीब 4,000 अग्निवीरों की निजी जानकारियां निकाल लीं। इसके बाद उसने डार्क वेब पर एक विज्ञापन पोस्ट कर दावा किया कि उसके पास अग्निवीरों का डेटाबेस मौजूद है। वह इस पूरे डेटा को 500 अमेरिकी डॉलर में बेचने के लिए खरीदारों की तलाश कर रहा था।

    साइबर निगरानी के दौरान डार्क वेब पर इस विज्ञापन के दिखने के बाद दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट तुरंत सक्रिय हुई और तकनीकी जांच के आधार पर बल्लभगढ़ निवासी इस किशोर तक जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी के डिजिटल उपकरणों की जांच की, जिसमें से अग्निवीरों का संदिग्ध डेटा बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अग्निवीरों के मूल डेटा की जानकारी मांगी है। अब पुलिस बरामद किए गए डिजिटल डेटा का गृह मंत्रालय से प्राप्त आधिकारिक डेटा से मिलान कर इसकी सत्यता की पुष्टि करेगी। आवश्यक कानूनी पूछताछ और जांच के बाद किशोर को फिलहाल छोड़ दिया गया है। डार्क वेब इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा है, जहां अवैध और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। इसे गूगल या क्रोम जैसे सामान्य ब्राउजर से नहीं खोला जा सकता, बल्कि इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर और एन्क्रिप्टेड ब्राउजर की आवश्यकता होती है।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)