ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

बड़ी खबरः संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल लाएगी सरकार! कैबिनेट की मंजूरी के बाद तेज हुई सियासी हलचल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-27 09:54:03
Prefer us on
केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है।
बड़ी खबरः संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल लाएगी सरकार! कैबिनेट की मंजूरी के बाद तेज हुई सियासी हलचल

बड़ी खबरः संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल लाएगी सरकार! कैबिनेट की मंजूरी के बाद तेज हुई सियासी हलचल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी; लोकसभा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने और 2051 तक राज्यों के बीच मौजूदा अनुपात स्थिर रखने का प्रस्ताव।

  • बिल पर विपक्ष में दिखे अलग-अलग सुर: कांग्रेस और सपा ने किया विरोध, तो डीएमके और बीआरएस ने शर्तों के साथ दिया समर्थन का संकेत।

  • बीजेपी ने सांसदों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप, दूसरी ओर INDIA गठबंधन और शिवसेना ने भी रणनीति बनाने को बुलाई अहम बैठकें।

  • नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विधेयक के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है, जबकि राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे के मौजूदा फॉर्मूले को अगले 25 वर्षों यानी साल 2051 तक स्थिर रखा जाएगा। सरकार की इस पहल के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बैठकों और बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इससे पहले अप्रैल में भी सरकार ने इस विधेयक को पारित कराने का प्रयास किया था, लेकिन संसद में जरूरी दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा न होने के कारण यह पास नहीं हो सका था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बीते सात महीनों में सियासी समीकरणों में आए बदलाव के बाद सरकार इस बार पूरे होमवर्क के साथ मैदान में उतर रही है और उसे उम्मीद है कि विपक्ष के कुछ दलों के सहयोग से वह दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सफल रहेगी। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी करने जा रही है, जिसमें सभी सांसदों को 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाएंगे।

    दूसरी ओर, इस विधेयक को लेकर विपक्षी खेमे में अलग-अलग राय सामने आ रही है। कांग्रेस ने इस कदम को संविधान पर हमला करार दिया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इसका विरोध किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने इसे 'बीजेपी जिताओ बिल' बताते हुए डीएमके (DMK) को आगाह किया है कि यदि वह इसका समर्थन करती है तो यह एक ऐतिहासिक गलती होगी। संजय सिंह के अनुसार, इससे उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के मुकाबले दक्षिणी राज्यों का राजनीतिक प्रभाव कम हो जाएगा। इसके विपरीत, डीएमके और बीआरएस (BRS) ने कुछ शर्तों के साथ बिल को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। वहीं, गया में जहानाबाद से राजद (RJD) सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भी परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि बढ़ती आबादी और विकास की जरूरतों को देखते हुए परिसीमन आवश्यक है, जिससे जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों को लाभ होगा। विशेष सत्र में अपनी रणनीति तय करने के लिए राजनीतिक दलों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। एक ओर जहां INDIA ब्लॉक के नेताओं ने शनिवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली के राजाजी मार्ग पर बैठक बुलाई है, वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में शिवसेना के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे मुंबई के नंदनवन में आयोजित की जाएगी।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)