ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला: नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए DM, 10 अधिकारियों के तबादले

🕒 Last Updated:2026-11-27 16:34:24
Prefer us on
उत्तराखंड में 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव
उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला: नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए DM, 10 अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला: नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए DM, 10 अधिकारियों के तबादले (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
ललित मोहन रयाल: अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा मुख्यमंत्री कार्यालय।
विनीत तोमर: उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार।
निधि यादव: खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नई जिम्मेदारी।
दीप्ति सिंह: जिलाधिकारी अल्मोड़ा।
अंशुल सिंह: जिलाधिकारी नैनीताल।
कृष्ण कुमार मिश्रा: अपर जिलाधिकारी हरिद्वार।
पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार।
वैभव गुप्ता: अपर जिलाधिकारी देहरादून।
सीमा विश्वकर्मा: डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।
सुधीर कुमार: डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा।

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कुल 10 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 27 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

शासनादेश के अनुसार, IAS अधिकारी ललित मोहन रयाल (IAS-2011) को जिलाधिकारी नैनीताल एवं जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS अधिकारी विनीत तोमर (IAS-2014), जो वर्तमान में प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल के पद पर तैनात हैं, उन्हें उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS अधिकारी निधि यादव (IAS-2017) को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के पद से हटाकर अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, IAS अधिकारी दीप्ति सिंह (IAS-2017) को निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड के पद से हटाकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है।

IAS अधिकारी अंशुल सिंह (IAS-2018) को जिलाधिकारी अल्मोड़ा के पद से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। PCS अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है।

PCS अधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय, जो वर्तमान में अपर मालाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार के पद पर तैनात हैं, उन्हें अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

PCS अधिकारी वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी देहरादून नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में PCS अधिकारी सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा एवं नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा के पद से हटाकर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, PCS अधिकारी सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पूरी लिस्ट देखिए ?

1002652727.jpg

1002652729.jpg

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)