बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा के 4 ज़िला पंचायत अध्यक्षों व 14 ब्लॉक प्रमुखों के निर्विरोध चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा इन चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने जा रही है। इसके अलावा भाजपा पिथौरागढ़ विधान सभा उप चुनाव में भी शानदार विजय प्राप्त करेगी ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि प्रदेश में भाजपा के 4 ज़िला पंचायत अध्यक्ष व 14 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध जीते हों। इससे साफ़ है कि प्रदेश की जनता का भाजपा पर विश्वास है और जनता ने विपक्षी दलों को पुनः नकार दिया है।उन्होंने कहा अब जिन 8ज़िला पंचायत अध्यक्ष पदों पर चुनाव होना है उन सभी पर भाजपा विजयी होगी। इसी प्रकार ब्लॉक प्रमुख के शेष पदों पर भी भाजपा शानदार विजय प्राप्त करेगी ।साथ ही कहा कि ग्राम प्रधान,पंचायत समिति सदस्यों ,क्षेत्र समिति सदस्यों व ज़िला पंचायत सदस्यों पर भाजपा को बहुत बड़ी सफलता मिली है। जनता ने विपक्ष को पुनः नकार दिया है । ऐसे में विपक्ष कुंठा में भाजपा पर अनर्गलआरोप लगा रहे है।जबकि सच यह है कि विपक्ष ग़लत माध्यम से चुनाव जीतने की कोशिश में है। लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है ।पिथौरागढ़ विधान सभा उपचुनाव में भी भाजपा की शानदार विजय होगी।