गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर यात्रा

उत्तराखंड के रामनगर से आज गैरसैण को राजधानी बनाये जाने को लेकर जनसंवाद यात्रा निकाली गई।यह यात्रा एक हज़ार किलोमीटर की यात्रा रहेगी और 6 जिलों में यह यात्रा जायेगी।जनसंवाद यात्रा का समापन 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन गैरसैंण में होगा। इस यात्रा का उद्देश्य गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाए जाने के उद्देश्य की अलख को जलाए रखना है। वहीं राज्य की सरकार को यह बताना है कि गैरसैण की मांग को लेकर जनता चुप नहीं बैठने वाली है। आज इस यात्रा के प्रारंभ पर संगठन के मुख्य संचालक राकेश नाथ,आनंद सिंह नेगी,धन सिंह तड़ियाल, मोहन राम, नरेंद्र रावत, ध्यान सिंह रावत, अर्जुन सिंह, श्याम सिंह बिष्ट, नवीन नैथानी, भुवन डंगवाल,धनेश्वरी घिल्डियाल,आशा बिष्ट, मुनीस कुमार अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए अपना पूर्ण समर्थन देते हुए यात्रा को रामनगर से गैरसैंण की ओर रवाना किया।